कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़ में ईरानी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, 3 लाख रुपये नकद मिले

कुशीनगर/उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में कुख्यात सक्रिय ईरानी गैंग के तीन शातिर बदमाशों को कुशीनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के इस सफलता को देखते हुए गोरखपुर मंडल के एडीजी ने कुशीनगर पुलिस को एक लाख रुपये इनाम दिया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ईरानी गैंग के अंतर्राज्यीय बदमाश जिले में सक्रिय हैं। जिसके बाद से पुलिस और स्वाट टीम तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर भरपटिया मार्ग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ईरानी गैंग के तीन सदस्य पुलिस पर फायरिंग कर बैरीकेडिंग तोड़ भागने लगे। जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की गई तो दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। तीसरे को पुलिस ने दौड़ाकर धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि इन कुख्यात अपराधियों के खिलाफ महाराष्ट्र के कई जिलों में और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती समेत कई जिलों में हत्या, लूट, छिनैती जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
बदमाशों के पास से मिले तीन लाख रुपये
पकड़े गए अन्तर्राज्यीय ईरानी गैंग के अभियुक्तों पर 50 हजार और 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पकड़े गए ईरानी गैंग के शातिर बदमाश गोरखपुर के इलावा यूपी के कई जनपदों में कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। मुठभेड़ में घायल सुल्तान उर्फ यासीन पर 50 हजार का इनाम घोषित था, जबकि समीर अब्बास उर्फ वसीम अली और नमाजी अली पर भी 25-25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार के इलावा तीन लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button