फतेहपुर में रास्ते के विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला से मारपीट, थाने पर लापरवाही का आरोप

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के बुधरामऊ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला अनसुइया और उनकी बहू से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जमीन मालिक चुनवाद यादव के परिवार ने गाली-गलौज के बाद उनके घर पर चढ़कर ईंट से हमला किया।
बाल पकड़कर गिराया और जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि 17 और 20 नवंबर को लगातार दो बार हमला हुआ, लेकिन थाने ने उनकी पहली शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की लापरवाही से परेशान होकर अब पीड़िता ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने और न्याय दिलाने की मांग की है।




