IND vs PAK: भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तानी फैन की टीम इंडिया को चुनौती, बोला ‘सपना टूटेगा

भारत-पाक क्रिकेट मैच को लेकर जुनून सिर्फ मैदान पर दोनों खिलाड़ियों के बीच नहीं बल्कि मैदान के बाहर फैंस में भी देखने को मिलता है। कुछ फैंस के लिए ये मैच, मैच नहीं बल्कि एक इमोशन होता है। जब बात हो वनडे विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों के भिड़ंत की तो ये जुनून और ज्यादा बढ़ जाता है।

मैच से पहले सोशल मीडिया पर फैंस अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने के लिए तरह-तरह की पोस्ट और वीडियो शेयर करते हैं। अब 14 अक्टूबर को विश्व कप में होने वाले भारत-पाक मैच से पहले पाक टीम के एक फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जो भारतीय टीम के जीत के सपने को तोड़ने की बात कह रहा है।

टीम इंडिया को मिली चुनौती

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पाक टीम का फैन टीम इंडिया को चैलेंज करता दिखाई देता है। वो कहता है कि पाक टीम भारतीय टीम के जीत के सपने को तोड़ देगी। वीडियो में ये फैन काफी गुस्से में भी दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं कई भारतीय टीम के फैंस ने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर क्लास भी लगाई है। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीम

भारत-पाक का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी तक विश्व कप 2023 में दोनों टीमों की शुरुआत बेहद ही शानदार रही है। दोनों ही टीमों ने अपने शुरुआती 2-2 मैच जीते हैं। अब तीसरे मैच में किसी एक टीम का विश्व कप 2023 में विजयरथ थमने वाला है। फिलहाल दोनों टीमें इस मैच के लिए नेट्स पर जमकर तैयारी कर रही हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button