ब्रिक्स में चीनी अधिकारी की गजब बेइज्जती, सिक्योरिटी वालों ने रोका, चाहकर भी कुछ न कर सके शी जिनपिंग

जोहान्सबर्ग,(एजेंसी)। ब्रिक्स देशों का शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका में चल रहा है। यहां पहुंचे चीनी राष्ट्रपति को एक असहज कर देने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा है। ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए जब वह सैंडटन कन्वेंशन सेंटर के अंदर रेड कार्पेट से गए तो उनके पीछे आ रहे चीनी अधिकारी को रोक लिया गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जैसे ही चीनी राष्ट्रपति अंदर गए यह अधिकारी भी उनके पीछे दौड़ता हुआ जाने लगा। इसे देख कर वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया।
इस दौरान शोर की आवाज सुनाई दी, लेकिन जिनपिंग फिर भी चलते रहे। इस दौरान एक सुरक्षा गार्ड ने दरवाजों को बंद कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि बीच-बीच में रुक कर चीनी राष्ट्रपति पीछे देख रहे हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के सिक्योरिटी अधिकारियों ने चीनी अधिकारी को अंदर नहीं जाने दिया। यहां पहुंचे पीएम मोदी ने भारत की ओर से ब्रिक्स के विस्तार पर सहमति जताई। इसके अलावा उन्होंने ब्रिक्स को भारत की तरफ से पांच सुझाव दिए।




