हाथ में हथियार, झोला में 67 लाख का माल, हैरान कर देगी सिवान में लूट की वारदात

सिवान,(बिहार)। सिवान में एक बार फिर अपराधियों ने बीच बाजार में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप से लाखों की संपत्ति लूट लिया। लूटे हुए गहनों को झोले में लेकर हथियार लहराते बड़े आराम से निकल गए। लूट की घटना एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी बाजार के सिमी ज्वेलर्स में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्वर्ण व्यवसायी युगल सोनी सुबह 10 बजे अपनी दुकान खोली। इसके थोड़ी देर बाद 3 बाइक पर सवार सात अपराधी आ धमके। सबके हाथों में पिस्टल था। इनमें दो अपराधी बाहर खड़े हो गए जबकि बाकी दुकान के अंदर घूस कर युगल सोनी को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद दुकान की तिजोरी में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी लूटने लगे।
सबसे बड़ी बात ये कि आसपास के सभी लोगों को दुकान में चल रहे लूट की घटना का पता चल गया था। लेकिन अपराधियों का मुकाबला करने की किसी में हिम्मत नहीं हुई। इस बीच पुलिस को भी फोन कर मामले की जानकारी दी गई। लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिला। अपराधी लूट का सामान लेकर मेन रोड़ से निकल गए। लुटेरों के जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
लूट का वीडियो हैरान करने वाला है
जिस वक्त उसरी बाजार में सबसे अधिक भीड़ रहती है। सड़क पर जाम रहता है। अपराधियों ने उसी वक्त लूट की घटना को अंजाम दिया। और बड़े ही आराम से निकल गए। अपराधियों के इस हरकत से व्यवसायियों में भय का माहौल बन गया है। उन्हें अपने सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अपराधी कैसे दुकान में लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। उसके बाद झोला में लूट का माल लेकर भाग रहे हैं। सबके हाथों में पिस्टल है।
व्यवसायी का दावा 67 लाख का माल ले गए लुटेरे
ज्वेलरी शॉप से करीब 67 लाख रुपये की संपत्ति लूटे जाने की बात कही जा रही है। इसमें 900 ग्राम सोना है, जिसका बाजार मूल्य करीब 45 लाख है। 25 किलो चांदी जिसका बाजार मूल्य 12 लाख 50 हजार है। इसके साथ ही ग्राहकों का पुराना जेवर जो मरमती के लिए आए थे, उसे भी अपराधी लूट लिए। इसका बाजार मूल्य भी करीब 3 लाख बताए जा रहे हैं। वहीं दुकानदार के गले का 15 ग्राम सोने का चेन भी लूट लिया। ग्राहक से करीब 12 हजार नकद समेत दुकान से एक लाख रुपये भी अपराधी लूट कर ले गए। वहीं पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने 6 से 7 लाख की संपत्ति और नकदी लूटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button