छात्रा की बोतल में टॉयलेट और स्कूल बैग में चिट्‌ठी से शुरू हुए बवाल के बाद लाठीचार्ज

भीलवाड़ा,(राजस्थान)। भीलवाड़ा में स्कूल छात्रा के साथ आपत्तिजनक घटना के बाद से लुहारिया गांव में बवाल मचा हुआ है। दो गुटों के लोग सड़कों पर उतर और हंगामा शुरू हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है। घटना के बाद भीलवाड़ा से जिला शिक्षा अधिकारी महावीर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. योगेश गोयल लुहारिया स्कूल पहुंचे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी महावीर शर्मा ने बताया की इस स्कूल में कुल 499 स्टूडेंट पढ़ रहे हैं। इसमें से 99 लड़कियां हैं। स्कूल में एक प्रिंसिपल और 13 टीचर हैं। ग्रामीणों ने प्रिंसिपल साथ चार अन्य टीचर्स पर इस घटना के दोषियों पर प्रभावी कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया है। इस पर शिक्षा विभाग शीघ्र कार्यवाही कर रहा है।
दो दिन पहले की करतूत, आज बवाल
इस बवाल के पीछे भीलवाड़ा के लुहारिया गांव के स्कूल की एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक घटना है। छात्रा की बोतल में टॉयलेट भरने और उसके बैग में चिट्‌ठी भी मिलने की बात सामने आई है। यह मामला शुक्रवार का है जिसका पता चलने पर सोमवार को हंगामा शुरू हुआ।
सड़कों पर उतरे दो गुटों के लोग, नारेबाजी
स्कूली छात्रा के साथ इस करतूत का आरोप उसके सहपाठी और दूसरे गुट के छात्र पर है। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए। दोनों गुटों के लोग आमने-सामने हुए तो हंगामा हो गया।
स्कूल में 499 स्टूडेंट, इनमें से 99 लड़कियां
घटना के बाद भीलवाड़ा से जिला शिक्षा अधिकारी महावीर शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. योगेश गोयल लुहारिया स्कूल पहुंचे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी महावीर शर्मा ने बताया की इस स्कूल में कुल 499 स्टूडेंट पढ़ रहे हैं। इसमें से 99 लड़कियां हैं। स्कूल में एक प्रिंसिपल और 13 टीचर हैं। ग्रामीणों ने प्रिंसिपल साथ चार अन्य टीचर्स पर इस घटना के दोषियों पर प्रभावी कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया है। इस पर शिक्षा विभाग शीघ्र कार्यवाही कर रहा है।
पुलिस ने लाठीचार्ज किया, भीड़ को खदेड़ा
सोमवार को इस मामले में दोनों गुटों के लोग आमने सामने हो गए। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को मौके से खदेड़ा है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब एडिशनल एसपी घनश्याम शर्मा ने बताया कि स्कूल में छात्रा के साथ आपत्तिजनक घटना के आरोप लगे हैं। इस मामले की जान की जा रही है। दो गुटों के बीच इस घटना को लेकर तनाव पैदा हो गया था। शांति बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा है। दोनों गुटों को समझाने का प्रयास भी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button