टमाटर बेचकर हिमाचल का ये किसान बन गया करोड़पति, 8300 क्रेट बेच कमा डाले 1 करोड़ 10 लाख

मंडी,(हिमाचल प्रदेश)। टमाटर के बढ़ते दाम हिमाचल प्रदेश के एक किसान के लिए वरदान बनकर आये हैं। किसान ने टमाटर बेचकर करोड़ों रुपये कमा लिए। हम बात कर रहे हैं मंडी जिला की बल्हघाटी के ढाबण गांव के 67 वर्षीय किसान जयराम सैनी की। जयराम सैनी पिछले 52 साल से टमाटर की खेती कर रहे हैं, लेकिन आजतक उन्हें कभी इतना मुनाफा नहीं है। जयराम अबतक टमाटर के 8300 से ज्यादा क्रेट बेच चुके हैं। जिससे वो 1 करोड़ 10 लाख रुपये कमा चुके हैं। जयराम का कहना है कि टमाटर के दाम बढ़ने से उन्हें मोटा मुनाफा हुआ है। जयराम का कहना है कि वो अब नया ट्रैक्टर लेंगे। उनका ट्रैक्टर पुराना हो चुका है।
किसान जयराम ने बताया कि उन्होंने इस बार डेढ़ किला जमीन में टमाटर का बीज बोया था। उनकी कुछ फसल बर्बाद भी हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है। जयराम अभी टमाटर के 500 और क्रेट बेचने वाले हैं। उनका कहना है कि अगर उनकी फसल बीमारी से खराब नहीं होती तो वो टमाटर के 12 हजार क्रेट बेच सकते थे। युवाओं को संदेश देते हुए जयराम ने काह कि खेत से भी सोना निकाला जा सकता है। नौकरियों के पीछ भागने वाले युवाओं को खेती की तरफ अपना रुख करना चाहिए।
पिछले साल बेचे थे 10 हजार क्रेट
देश में जब टमाटर का संकट पैदा हुआ तो हिमाचल का टमाटर हर जगह बिका। जयराम ने बताया कि पिछले साल उन्हेंने टमाटर के 10 हजार क्रेट बेचे थे। लेकिन उन्हें सिर्फ 55 लाख रुपये आमदनी हुई थी। वहीं इस बार सिर्फ 8 हजार क्रेट बेचने पर ही वो करोड़पति बन गए। जयराम ने बताया कि वो करीब 60 बीघा भूमि में टमाटर की खेती करते हैं। उनका छोटा बेटा भी पिता का हाथ बंटाता है। जयराम अच्छी गुणवत्ता वाला टमाटर ही उगाते हैं।
पैसों का क्या करेंगे जयराम
जयराम ने बताया कि वो इन पैसों से एक ट्रैक्टर लेंगे। उनका पहले वाला ट्रैक्टर पुराना हो चुका है। इसके साथ ही वो बच्चों की पढ़ाई के लिए कुछ पैसा रखेंगे। इसके अलावा खेती के लिए वो नए उपकरण भी लेंगे। जयराम टमाटर को सीधा दिल्ली की आजादपुर मंडी में बेचते हैं। वो पिछले 10-15 सालों से वहीं टमाटर बेच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button