हद कर दी! बुलन्दशहर में पड़ोसी के कुत्ते से कुकर्म कर रहा था शख्स

- बुलंदशहर में कुत्ते के साथ दुष्कर्म का मामला
- आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- पड़ोसी के कुत्ते के साथ अंजाम दी वारदात
बुलंदशहर,(उत्तर प्रदेश)। महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म की आए दिन घटनाएं सुनने में आती हैं, लेकिन बुलंदशहर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक 65 वर्षीय व्यक्ति पर कुत्ते के साथ कुकर्म का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुलंदशहर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली नगर क्षेत्र के बीसा कॉलोनी निवासी प्रेमचंद वर्मा ने अपने पालतू कुत्ते के साथ कुकर्म का मामला दर्ज कराया था। प्रेमचंद ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहना वाला अनिल उनके पालतू कुत्ते के साथ छेड़खानी और कुकर्म करता था। कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो अपनी आदत से बाज नहीं आया। प्रेमचंद के मुताबिक, गली में छोटे-छोटे बच्चे भी रहते हैं, जिससे परेशान होकर प्रेमचंद ने कोतवाली नगर में आरोपी अनिल के खिलाफ पालतू कुत्ते से छेड़छाड़ और कुकर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोपी को भेजा जेल
कोतवाली नगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, इस मामले में एसपी सिटी सुंदर नाथ तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जेल भी भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




