युवक को फंसाने के लिए युवती ने दोस्त से अपने पैर पर चलवाई गोली

इंदौर,(मध्य प्रदेश)। शहर के आजाद नगर इलाके में एक युवती के पैर में लगी गोली का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर युवती के पैर में गोली मारने वाले आरोपी मोइन और उसके साथी मोहम्मद कैफ पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में अलीशा को भी आरोपी बनाया है। मोइन ने ही युवती के पैर में गोली मारी थी। वहीं, आशू के परिवारवालों का कहना था कि युवती ने खुद अपने पैर में गोली मारकर थाने पहुंची है। हालांकि पुलिस ने युवती को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया था। पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि आशू नाम के शख्स ने अलीशा को 5 हजार रुपए मोबाइल रिपेयर कराने के लिए दिए थे। लड़के ने पैसे मांगे तो विवाद हो गया। उसके बाद अलीशा के साथी मोइन ने आशू पर गोली चला दी जो अलीशा के पैर में जा लगी। पुलिस जांच में खुलासे के बाद पूरी कहानी सामने आ गई है। आजाद नगर थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि लड़की का नाम अलीशा है। वह ग्रीन पार्क कॉलोनी चंदन नगर में रहती है। उसका पति भी निगरानीशुदा बदमाश है। वो 307 के मामले में अभी जेल में बंद है। पैसों के विवाद को लेकर अलीशा दो लड़के मोहम्मद कैफ और मोइन को साथ लेकर आजाद नगर आई थी। उस दौरान विवाद हुआ और मोइन ने फायरिंग कर दी।
मोइन ने जो गोली चलाई थी, वह गोली अलीशा के पैर में जा लगी। हालांकि लड़की का आशु के घर आना-जाना था। आशु भी इसके घर आता जाता रहा है, दोनों पुराने परिचित हैं। वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button