वंदे भारत ने 57 मिनट में नापी आनंद विहार से मेरठ की दूरी

मेरठ,(उत्तर प्रदेश)। मेरठ जिले की जनता को रेलवे नई सौगात देने जा रहा है। मंगलवार को अंनद विहार टर्मिनल से देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए इसका ट्रायल रन किया गया। ट्रेन ने मेरठ तक की दूरी 57 मिनट में तय की। चर्चा है कि 25 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे।

मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। ट्रेन ने सुबह 5:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल से अपना ट्रायल रन शुरू किया। 6:27 बजे ट्रेप मेरठ सिटी स्टेशन पहुंच गई। वंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए लोग पहले से स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे। ट्रेन में आठ चेयरकार वातानुकूलित कोच हैं, जो सभी आधुनिक सुविधाओं से भी सुसज्जित हैं। यात्रियों के मनोरंज के लिए ट्रेन के अंदर बड़ी टीवी स्क्रीन लगी हुई है। यात्रा के दौरान यात्री को यह भी पता चलता रहेगा कि ट्रेन किस जगह से गुजर रही है।

चर्चा है कि यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से चल कर मेरठ, टपरी और हरिद्वार में रुकते हुए देहरादून पहुंचेगी। गाजियाबाद और सहारनपुर में इसका ठहराव नहीं होगा। हालांकि, इस संदर्भ में दिल्ली डीआरएम कार्यालय से संपर्क करने पर बतया गया कि अभी ट्रेन का टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है। इसमें कुछ संशोधन किए जा रहे हैं। जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button