जिला प्रशासन एवं सिविल डिफेंस गाजियाबाद के द्वारा राम नवमी पर किया गया कन्या पूजन

गाजियाबाद। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा-निर्देशों व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन गाजियाबाद एवं सिविल डिफेंस गाजियाबाद के द्वारा प्रसिद्ध शक्ति पीठ प्राचीन श्री बाला सुंदरी चतुर्भुजी देवी मंदिर, दिल्ली गेट पर चैत नवरात्रि के अवसर पर आयोजित दुर्गा सप्तशती की पूर्ति आज राम नवमी पर कन्या पूजन के साथ मा0 विधायक गाजियाबाद अतुल गर्ग द्वारा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बिपिन कुमार, महंत गिरिशा नंद गिरी जी महाराज, राजेंद्र मित्तल जी प्रतिनिधि विधायक, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, संजीव मित्तल, विजयगिरी जी, राजेंद्र शर्मा के साथ अनेकों गणमान्य लोगों के साथ हजारों की संख्या में भक्तों ने मंदिर में राम नवमी पर पूजा की।
इसी क्रम में जिला प्रशासन गाजियाबाद एवं सिविल डिफेंस गाजियाबाद के द्वारा शिव मंदिर, सी ब्लॉक, कवि नगर पर चैत नवरात्रि के अवसर पर आयोजित अखण्ड राम चरित मानस पाठ में राम नवमी पर मा0 विधायक साहिबाबाद सुनील शर्मा द्वारा रामचरित मानस और राम दरबार की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बिपिन कुमार, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, भूपेंद्र चोपड़ा राजेंद्र शर्मा, आनंद, दिवांशु आदि अनेकों गणमान्य लोगों के साथ मानस पाठ भी किया गया।




