सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को दिल्ली बीजेपी में मिला पद

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस में पूर्व विदेश मंत्री और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी स्व. सुषमा स्वराज की बेटी की एंट्री हो चुकी है। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को प्रदेश बीजेपी में लीगल सेल का को-कन्वीनर नियुक्त किया गया। हालांकि, बांसुरी स्वराज पहले से ही पार्टी से जुड़ी हुई हैं लेकिन पार्टी में पहली बार उन्हें पद दिया गया है। बांसुरी की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने की है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वीरेंद्र सचदेवा की तरफ से यह पहली नियुक्ति है।
दिल्ली बीजेपी में नियुक्ति के बाद बांसुरी ने ट्वीट कर आभार जताया। बांसुरी ने ट्वीट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक के रूप में पार्टी की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं आदरणीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, जेपी नड्डा जी, बीएल संतोष जी , वीरेंद्र सचदेवा जी, दिल्ली बीजेपी, की अत्यंत आभारी हूं।
बांसुरी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल की इकलौती बेटी हैं। बांसुरी ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी से की है। बांसुरी क्रिमिनल लॉयर हैं। वे दिल्ली हाईकोर्ट के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में भी प्रैक्टिस करती हैं। बांसुरी उस समय चर्चा में आई थीं जब वह पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की लीगल टीम में शामिल हुईं थीं। उस समय ललित मोदी ने ट्वीट के जरिए अपनी लीगल टीम को बधाई दी थी। उस टीम में बांसुरी समेत 8 वकील शामिल थे।

बांसुरी ने पहले अपने पिता की राह पर चलते हुए वकालत चुनी। उनके पिता स्वराज कौशल भी क्रिमिनल लॉयर हैं। स्वराज कौशल 34 साल की आयु में देश के सबसे कम उम्र के एडवोकेट जनरल बने थे। स्वराज कौशल 1990 से 1993 तक मिजोरम के गवर्नर भी रहे। इसके अलावा साल 1998 से 2004 तक संसद सदस्य भी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button