अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोल्डन एरा अवॉर्ड्स से दिल्ली में सम्मानित हुई 24 महिला शक्ति

राजीव कुमार गौड़,(दिल्ली ब्यूरो)। पूर्वी दिल्ली प्रियदर्शिनी विहार स्थित लवली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्मान फाउंडेशन द्वारा गोल्डन एरा अवॉर्ड्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोल्डन एरा अवॉर्ड्स 2023 (इंटरनेशनल वूमेनस डे स्पेशल) के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्र सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक आर्थिक महिलाओं द्वारा निर्मित उपलब्धियों का अवलोकन कर उने सम्मानित करना रहा।इस अवसर पर डॉक्टर, ऐडवोकेट, पुलिस, सोशल वर्कर, यूथ आइकॉन, एनजीओ, एजुकेशन, स्पोर्ट्स, मीडिया, जगत में एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही 24 महिलाओं को शॉल प्रस्तिपत्र एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।

सम्मान फाउंडेशन द्वारा गोल्डन एरा अवॉर्ड्स 2023 (इंटरनेशनल वूमेनस डे स्पेशल) कार्यक्रम से प्रथम अंक की शुरुआत की गई, गोल्डन एरा अवॉर्ड्स प्रत्येक तीन माह के अंतराल के बाद देश में आयोजित किया जायेगा। गोल्डन एरा अवॉर्ड्स 2023 न केवल महिलाओं को सम्मानित करेगा बल्कि देश में विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे लोगो को भी सम्मानित करेगा।इस कार्यक्रम में मुख्या अतिथि के रूप में एडीएम पूर्वी दिल्ली , श्री पुनीत कुमार पटेल, व सुश्री फिरदौस खान (दिल्ली महिला आयोग की सदस्य ), एवं श्री दीपक गाबा (वरिष्ठ समाज सेवी) व अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

एडीएम श्री पुनीत कुमार पटेल, व सुश्री फिरदौस खान एवं श्री दीपक गाबा ने अपने अपने जीवन में नारी शक्ति को नमन करते हुए जीवन की महत्त्व पूर्ण यादें साझा की, साथ ही सभी सम्मानित महिलाओं को उनके आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। तथा सम्मान फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की आने वाले समय में गोल्डन एरा अवॉर्ड्स एक मील का पथ्थर साबित होगा। वही सम्मान फाउंडेशन के संस्थापक गौरव तिवारी ने कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति के लिए एडीएम, श्री पुनीत कुमार पटेल, व सुश्री फिरदौस खान, श्री दीपक गाबा हिर्दय से धन्यवाद प्रकट किया।साथ ही लवली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर श्री मनोज कुमार, स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती, भावना जी का कार्यक्रम के लिए स्कूल प्रांगण में जगह देने के लिए हिर्दय से आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button