दिल्ली में सभी प्राइवेट स्कूल 15 जनवरी तक बंद, कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर सरकार का आदेश

नई दिल्ली।  दिल्ली में पड़ रही कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर सरकार ने आदेश दिया है कि शिक्षा निदेशालय के तहत सभी प्राइवेट स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। सरकार ने आदेश में कहा है कि सर्दी को देखते हुए स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखे जाएं। बता दें कि प्राइवेट स्कूलों में आठ जनवरी तक शीतकालीन अवकाश थे और सोमवार नौ जनवरी से स्कूल खुलने वाले थे। इस आदेश के बाद अब स्कूलों की छुट्टी सात दिन और बढ़ा दी गई हैं। वहीं सभी सरकारी स्कूल 12 जनवरी तक बंद रखने के आदेश पहले हैं साथ ही 9वीं और 12वीं कक्षा के लिए जो रेमेडियल क्लास चल रही थी, उन्हें भी बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button