फरीदाबाद में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, प्राइवेट पार्ट में वाइपर की पाइप,टूटी गर्दन

फरीदाबाद डेस्क फरीदाबाद सेक्टर सात के पार्क में मिले महिला के शव मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ना तो दूर, मृतका की पहचान तक नहीं कर पाई है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने क्राइम ब्रांच की पांच टीमें केस की जांच में लगा दी हैं। पुलिस ने इस मामले में हत्या और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है। महिला के शव से फिंगर प्रिंट लिए गए हैं, उनका आधार कार्ड के डाटा से मिलान किया जाएगा, ताकि महिला की पहचान हो सके। आसपास के जिलों में और राज्यों में महिला की फोटो भेजी गई है। दिल्ली से दो परिवार शव की शिनाख्त के लिए शुक्रवार तक पहुचेंगे। महिला की मौत को दो दिन से ज्यादा हो जाने के कारण पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने जांच में पाया कि महिला ने मौत से पहले काफी प्रताड़ना सहन की है। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के लिए अभी शव मोर्चरी में ही रखा गया है। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आनी बाकी है, लेकिन डॉक्टरों ने जो देखा वह कम हैरान करने वाला नहीं है। महिला ने मरने से पहले खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया था। शुरुआती जांच में क्राइम ब्रांच मान रही है कि महिला घरेलू सहायिका हो सकती है। महिला के शव की फोटो क्राइम ब्रांच आस-पास के स्लम इलाके व कोठियों में दिखाकर पहचान की कोशिश कर रही है।
सेक्टर सात के पार्क की टूटी दीवार

बता दें कि दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिलाने वाले ये मामला फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के सेक्टर-7ए से सामने आया है। पुलिस ने सेक्टर-7ए स्थित गुरुद्वारे के पीछे बंद गली के पार्क से 34 वर्षीय एक महिला का शव बरामद किया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला से पहले दुष्कर्म किया गया, फिर प्राइवेट पार्ट में वाइपर का पाइप डाल दिया। महिला की गर्दन भी टूटी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए बीके नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
Woman murdered after rape

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-7ए स्थित गुरुद्वारे के पीछे बंद गली के साथ बने पार्क में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही डीसीपी बल्लभगढ़ कुशाल सिंह, एसीपी सिटी बल्लभगढ़ मुनीश सहगल, थाना प्रबंधक सेक्टर-8 व चौकी प्रभारी व क्राइम ब्रांच की टीम और एफएसएल टीम ने मौका मुआयना किया। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के दाहिने हाथ पर आरएम स्टार व दोनों कलाइयों पर ओम गुदा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद हत्या की गई। शव अर्धनग्न अवस्था में था। गर्दन भी पूरी तरह से टूटी हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button