महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लड़की ने बनाई रील,मचा बवाल

उज्जैन,(मध्य प्रदेश)। महाकाल मंदिर में उज्जैन में एक लड़की ने रील बनाई है। वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। इसके बाद उज्जैन कलेक्टर ने कहा कि लड़की पर कार्रवाई करेंगे। वायरल वीडियो में दिख रह है कि लड़की गर्भगृह में जाकर वीडियो शूट किया है। इसके बाद महाकाल मंदिर परिसर में डांस करते हुए वीडियो शूट किया है। बैकग्राउंड म्यूजिक में बॉलिवुड सॉन्ग लगाया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद कई लोगों ने आपत्ति जताई है।
दरअसल, एमपी में पहले भी इस तरह के वीडियो सामने आते रहे हैं, जिन पर कार्रवाई हुई है। अब उज्जैन के महाकाल मंदिर में नाचते हुए लड़की का वीडियो वायरल हुआ है। वह जलाभिषेक भी कर रही है। रील बनाकर उसने इंस्टाग्राम पर डाल दिया है। वीडियो सामने आने के बाद महाकाल मंदिर के पुजारी ने नाराजगी व्यक्त की है। पुजारी महेश ने कहा कि यह सनातन परंपरा के विरुद्ध है। उन्होंने लड़की पर कार्रवाई की मांग की है।वहीं, मंदिर के प्रशासक कलेक्टर आशीष सिंह ने भी इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। अब लड़की की पहचान की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज हो सकता है। महाकाल मंदिर में शूट किए गए वीडियो को दो सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो में दो अलग-अलग लड़कियां महाकाल मंदिर परिसर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के सामने और गर्भगृह में बॉलीवुड गानों पर रील्स बना रही हैं। गर्भगृह में लड़की बाबा महाकाल को जल अर्पित कर रही है। बैकग्राउंड में I believe in this line… लाखों मिले, लेकिन कोई तुम सा न मिला…।

इसी वीडियो में एक गाना… गुजर न जाएं रातें कहीं इसी तम्मना में… बज रहा है। दूसरा वीडियो महाकाल मंदिर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के सामने बनाया गया है। इसमें युवती नगाड़े संग ढोल बाजे गाने पर घूमती हुई दिख रही है। तीसरा वीडियो भी महाकाल परिसर के भीतर ही बनाया गया है। इसमें एक युवती फिल्म धूम के मलंग-मलंग गाने पर मंदिर की ओर मुंह कर हाथ को उठाते हुए जोड़ रही है। पुजारी ने कहा कि महाकाल मंदिर इससे छवि खराब हो रही है। इसके साथ ही यह सवाल भी है कि महाकाल मंदिर में सैकड़ों कर्मचारी सुरक्षा में लगे हैं, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं, इसलिए श्रद्धालु मंदिर परिसर और गर्भगृह तक वीडियो बना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button