फैमिली के साथ दुबई पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, मरीना बीच की फोटा साझा कीं

Union Minister Ramdas Athawale reached Dubai with his family, shared a photo of Marina Beach

  • फैमिली के साथ केंद्रीय मंत्री ने दुबई में मनाय बर्थडे
  • रामदास आठवले ने साझा की मरीना बीच की तस्वीरें
  • पत्नी और बेटे की मौजूदगी में बीच पर ही काटा केक

मुंबई/एजेंसी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री रामदास आठवले इन दिनों दुबई की यात्रा पर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद केंद्रीय मंत्री ने तस्वीरों के साथ अपडेट साझा किया है। आठवले ने लिखा है कि परिवार के साथ दुबई के मरीना बीच पर। उन्होंने चार तस्वीरें साझा की है। आठवले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री हैं। महाराष्ट्र के प्रमुख दलित नेताओं में शामिल आठवले वर्तमान में राज्य सभा के सदस्य हैं। यह तस्वीरें उन्होंने 26 दिसंबर की सुबह साझा कीं। ऐसा माना जा रहा है कि उनहोंने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मरीना बीच पर मनाया।
आठवले की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ यूजर्स ने उनसे कविता की भी डिमांड की है। महाराष्ट्र के सांगली जिले से ताल्लुक रखने आठवले बौद्धधर्म के अनुयायी है। उनकी शादी सीमा अठावले से हुई है। अठावले के एक बेटा है। तस्वीरों में वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ हैं। राजनीति में लंबी पारी खेल चुके आठवले कुछ मराठी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
25 दिसंबर, 1959 को जन्में केंद्रीय मंत्री रामदास ने 65वें साल में प्रवेश किया है। उन्होंने परिवार के साथ दुबई में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया तो वहीं महाराष्ट्र में आठवले की पार्टी आरपीआई ने उनके जन्मदिन को संघर्ष दिवस के तौर पर मनाया। इस अवसर पर देश के विविध स्थानों पर समाज के शोषित,गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए कम्बल तथा भोजन वितरण सहित अन्य सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन्मदिन पर रामदास आठवले को राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,गृह मंत्री अमित शाह सहित मंत्रिमंडल के विभिन्न सहयोगी सदस्यों ने भी बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button