जागरूकता के रंग सलाम नमस्ते सामुदायिक रेडियो पर रंगमंच के संग

रेडियो रंगमंच द्वारा जागरूकता और वार्ता

नई दिल्ली। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से समुदाय के सदस्य रेडियो के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए एक साथ जुट गए हैं। अर्चना गर्ग, एक सामाजिक कार्यकर्ता, कविता भाटिया, एक शिक्षिका, उषा रुस्तगी, एक सामाजिक कार्यकर्ता, अनुभा पांडे, एक सॉफ्ट स्किल कोच, रितु भाटिया, एक सामाजिक कार्यकर्ता और मधुबाला रुस्तगी, एक लोकप्रिय कवयित्री, रितु भाटिया, एक प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता इस समूह के गौरवान्वित सदस्य हैं।हर बार रेडियो रंगमंच के सदस्य सामाजिक, शैक्षिक और स्वास्थ्य विषयों पर स्किट, थिएटर, रेडियो ड्रामा लाते हैं।

रेडियो रंगमंच इससे पहले भी स्वास्थ्य, प्लास्टिक का उपयोग बंद करो और कई अन्य विषयों पर अपनी विचारोत्तेजक प्रस्तुतियाँ लेकर आया है। आने वाले दिनों में रेडियो रंगमंच सलाम नमस्ते कम्युनिटी रेडियो पर पोषण,आदि के कार्यक्रम लाएगा। रेडियो रंगमंच हमारे समुदाय को एक सकारात्मक दुनिया  बनाने का माध्यम है एक सतत प्रयास है I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button