संयुक्त व्यापार मंडल गाजियाबाद, हिंदू जागरूकता संस्थान एवं भाजपा समर्थन मंच द्वारा मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

गाजियाबाद ब्यूरो। पूरा देश आजादी की 76 वी वर्षगांठ पर जश्न मना रहा है। इसी क्रम में संयुक्त व्यापार मंडल गाजियाबाद, हिंदू जागरूकता संस्थान एवं भाजपा समर्थन मंच द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान की मुहिम को गति प्रदान करने व अपनी सहभागिता के उद्देश्य से आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित दीप प्लाइवुड कार्यालय पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया एवं तिरंगा वितरण करके वहां उपस्थित सभी के अंदर देशभक्ति की भावना को जागृत किया गया। सभी ने एक-दुसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वीरेंद्र गुप्ता,( प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिंदू जागरूकता संस्थान एवं जिलाध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल गाजियाबाद एवं प्रदेश सचिव भाजपा समर्थन मंच) ने कहा कि भारत जब आजाद हुआ था तो विश्व को यह लगता था कि इतने धर्म और भाषाओं वाला देश आजादी के बाद किस तरह से अपने आप को संभाल पाएगा लेकिन हम हिंदुस्तानियों ने इसको बखूबी न सिर्फ करके दिखाया बल्कि आज विश्व पटल पर अपने आप को सिद्ध भी करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने जब हमारे ऊपर शासन किया तो तकरीबन 45 खरब की संपत्ति को वहां से लूट कर ले गए थे। कल सभी यह सोचते थे कि यह देश अब चल नहीं पाएगा और दोबारा गुलाम होने की स्थिति में खड़ा होगा। लेकिन आज आप देखिए कि हम लोग कहां खड़े हैं जिसका पूरा विश्व भारत का लोहा मानता है। वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज लाल किले से प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि अगर हम एक होकर मिलजुल कर चलेंगे तो हम सही में आने वाले समय में निश्चित तौर पर बुलंदियों तक पहुंचेंगे। उन्होंने भारतीय युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारा युवा आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आज का दिन वह दिन है जब अपने शहीदों और अपने इतिहास को याद करें और सोचे कि हमें आगे क्या करना है जिससे कि हम अपने देश को और आगे बढ़ा सके। आज का संदेश लाल किले से प्रधानमंत्री जी ने दिया है जिसमे उन्होंने कहा है कि एकजुट रहें और अगले 25 साल के अंदर देश को उस पटल पर खड़ा करें जहां कि पूरा विश्व भारत की ओर देखें।

इस अवसर पर गोरखपुर से आए मुख्य अथिति संत पृथ्वी भास्कर जी महाराज ने प्रत्येक आम जनमानस को यह संदेश दिया कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज को जो कि हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है अपने घर पर लगाएं और हर घर तिरंगा के अभियान में शामिल हो। तिरंगे झंडे से जो हमें प्रेरणा मिलती है उसे जन-जन तक पहुंचाना है। हमारे झंडे में जो केसरिया रंग है वह बलिदान का प्रतीक है और सफेद रंग शांति का प्रतीक है और जो हरा रंग है वह उन्नति का प्रतीक है इसीलिए जो हमारा तिरंगा झंडा है यही संदेश देता है कि हम देश को शांति के साथ उन्नति की राह पर ले जाएगा और जो हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा पर कोई देखने की कोशिश करेगा तो उसके लिए हमारे देश के नागरिकों को बलिदान देने से पीछे नहीं हटना चाहिए।इस अवसर पर अन्य लोगों ने भी आपने-आपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर संत पृथ्वी भास्कर महाराज गोरखपुर, श्रीमती रंभा सिंह समाज सेविका, मोनिका चौधरी प्रदेश महिला अध्यक्ष हिंदू जागरूकता संस्थान, आकाश सिंह समाजसेवी छपरा बिहार, नरेंद्र गुप्ता नंदी प्रदेश उपाध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल, प्रवीण चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष हिंदू रक्षा सेना, मनोज सिंह राठौर जिला अध्यक्ष भाजपा समर्थन मंच, शरद शर्मा जी अध्यक्ष राष्ट्रीय गौसेवा रोटरी बेंक, देवेन्द्र पाल जी, के. डी. यादव,(राष्ट्रीय अध्यक्ष सीबीआई ट्रस्ट),विनय मिश्रा,(राष्ट्रीय सयुक्त सचिव सीबीआई ट्रस्ट), सहित कई हिन्दू संगठन एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित कई लोग उपस्थित रहे।




