दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में गर्भवती महिला को भर्ती ना करने का आरोप, साड़ी का घेरा बना सड़क पर बच्चे को दिया जन्म

नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार एक ओर जहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बेहतरी के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर हकीकत दावों से कोसों दूर है। ताजा मामला सफदरजंग हॉस्पिटल का है, जहां कथित तौर पर अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते एक महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के परिसर में ही एक महिला को बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा। परिजनों का आरोप है कि वे गर्भवती महिला को लेकर सोमवार रात को आए थे लेकिन उसे एडमिट नहीं किया गया।  जिसके बाद महिला ने परिसर के अंदर ही सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। वहां मौजूद महिलाओं ने साड़ी का घेरा बनाया और फिर महिला की डिलिवरी हुई।फिलहाल अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि मामले को लेकर अस्पताल ने जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button