पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो पक्का तालाब : प्रवीण पाण्डेय

फतेहपुर,(उत्तर प्रदेश)। खागा नगर के प्राचीन पक्का तालाब में आषाढ़ आमावश्या पर आरती आयोजन किया गया।गंगा समग्र द्वारा आयोजित आरती का कार्यक्रम उद्देश इस तालाब की आस्था तथा इसकी स्वच्छता को ध्यान में रख उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय की उपस्थिति में आरती की गई।इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर लोगों ने तालाब की पवित्रता तथा स्वच्छता कायम रखने को नगर वासियों से सहयोग का आह्वान किया।
बुंदेलखंड में पर्यावरण व जल संरक्षण और बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्षरत बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने मांग की है की खागा के प्राचीन पक्का तालाब के साफ-सफाई के बाद यहां के जल को प्रदूषण मुक्त करते हुए पार्क व नौका विहार को विकसित करते हुए पिकनिक स्पाट बनाया जाए। नगर पंचायत खागा के ह्रदय में मौजूद तालाब गंदगी और अतिक्रमण के कारण बदहाल अवस्था में पहुंच चुका है।इसे बचाने के लिए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति कई वर्षों से प्रयासरत है । समिति ने मांग की पक्का तालाब का जल्द के अतिक्रमण मुक्त ,साफ सफाई का कार्य जल्द पूरा किया जाए।
समिति ने मांग की राजस्व विभाग के मदद से तालाब की नपाई के बाद इसके चारों ओर सेफ्टी वाल बनाई जाएl जिसके अंदर इंटरलाकिग टाइल्स से टहलने के फुटपाथ बनया जाय l चारों ओर पौधरोपण कर तालाब की सफाई के बाद यहां जल शोधन प्लांट लगाकर पानी को स्वच्छ बनाया जाए।इसमें आम जनता के लिए नौका विहार की व्यवस्था की करते हुए इसे पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित किया जाए। आरती में सम्मिलित स्वर्णिम कौशल, राम प्रकाश विश्वकर्मा, अक्षय त्रिपाठी , शस्त्रमेव त्रिपाठी,अनुपम द्विवेदी,आशीष, जय तिवारी, समीर , सुभाष आदि प्रमुख रूप से रहे।




