नागपुर में वीएचआरएफ का नवरात्रि आरोग्य सेवा शिविर संपन्न, स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर

वृक्षवल्ली हेल्थ एंड रिसर्च फाउंडेशन (वीएचआरएफ) की ओर से मयूर पेठ स्थित जय दुर्गा जागृत हनुमान मंदिर में आयोजित नवरात्रि आरोग्य सेवा शिविर 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में नागरिकों को चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं।

नागपुर,महाराष्ट्र। वृक्षवल्ली हेल्थ एंड रिसर्च फाउंडेशन (वीएचआरएफ) की ओर से नवरात्रि के पावन अवसर पर मयूर पेठ स्थित जय दुर्गा जागृत हनुमान मंदिर में आयोजित नवरात्रि आरोग्य सेवा शिविर 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सकीय परामर्श पहुंचाना था।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. निखिल नेरकर के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. आशीष पाटिल ने नागरिकों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया और स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग दिया। एक्यूपंक्चर चिकित्सक डॉ. आशीष केशरवानी ने भी शिविर में अपनी सेवाएं दीं। आयोजन के दौरान थायरॉइड जांच शिविर में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों के योगदान के लिए संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव गिरीश पराते, कोषाध्यक्ष श्रीकांत घोड़मारे और ट्रस्टी प्रमोद चौधरी का योगदान रहा। इसके अलावा जय दुर्गा जागृत हनुमान मंदिर के सचिव सुभाष काटकर, मंदिर समिति के सदस्यों, स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने भी आयोजन में सहयोग किया।
वीएचआरएफ की ओर से शिविर में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, सदस्यों, स्वयंसेवकों और नागरिकों के प्रति आभार जताया गया। संस्था ने कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य शिविरों, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों तथा सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से समाजसेवा के कार्य जारी रखे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button