गोआश्रय स्थल टेवा में जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण, प्लास्टिक यूनिट का लिया जायजा

कौशाम्बी में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने गोआश्रय स्थल टेवा में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

सचिन पांडेय/जिला ब्यूरो चीफ

कौशाम्बी/उत्तर प्रदेश। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को गोआश्रय स्थल टेवा परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।
पौधारोपण के उपरांत जिलाधिकारी ने गोआश्रय स्थल के निकट स्थापित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूनिट में संचालित व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा जिला पंचायतराज अधिकारी से प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, पृथक्करण एवं प्रसंस्करण की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्लास्टिक यूनिट का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्लास्टिक अपशिष्ट का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण हो सके और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को भी मजबूती मिले। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति लगातार जागरूक किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button