गुलमर्ग गोंडोला में खराबी से अफरा-तफरी, आसमान में पर्यटकों की अटकीं सांसें; 21 केबिनों से 114 लोगों का रेस्क्यू
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तकनीकी खराबी के कारण केबल कार सेवा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बताया कि सभी केबिन सुरक्षित हैं।

जम्मू/एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तकनीकी खराबी के कारण गुलमर्ग गोंडोला तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गया। इसके साथ ही अफरा-तफरी का माहौल हो गया। करीब 300 लोग आसमान में ही फंस गए। सभी की सांसें अटक गईं।
घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार गुलमर्ग गोंडोला की स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार सभी गोंडोला केबिन सुरक्षित हैं और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
तकनीकी खराबी के कारण गुलमर्ग गोंडोला की केबल कार सेवा अस्थायी रूप से रोक दिए जाने के बाद सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। सभी केबिन सुरक्षित हैं और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशिक्षित टीमें मौके पर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि करीब 300 लोग सवार थे। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, एसडीआरएफ के डीजीपी, कश्मीर के डीजीपी वीके बर्डी, उत्तरी कश्मीर के डीजीपी और एसएसपी बारामूला ने गोंडोला बचाव अभियान की निगरानी की।
गुलमर्ग गंडोला में प्रशिक्षित टीमों द्वारा व्यापक बचाव अभियान जारी है। रोपवे के केबिन बीच हवा में फंस जाने के बाद चिनार कोर, भारतीय सेना और गुलमर्ग गंडोला संचालकों द्वारा त्वरित और समन्वित बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक, कुल 114 लोगों को 21 केबिनों से बचाया गया है। शेष केबिनों के लिए बचाव अभियान जारी है।




