गांदरबल में आवारा कुत्तों का खानाबदोश डेरे पर हमला, एक झटकेे में मार डालीं 43 भेड़-बकरियां, छह गंभीर

गांदरबल के गुंड इलाके में आवारा कुत्तों ने एक खानाबदोश के मवेशियों पर हमला कर 43 भेड़-बकरियों को मार डाला और छह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना ने जिले में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और प्रशासन की निष्क्रियता पर चिंता बढ़ा दी है।

श्रीनगर/एजेंसी। मध्य कश्मीर गांदरबल ज़िले के गुंड इलाके में एक खानाबदोश के मवेशियों के एक बड़े झुंड पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दर्जनों भेड़-बकरियों को मार दिया जबकि दर्जनों की संख्या में अन्य भेड़ बकरियां घायल हो गई। जानकारी के अनुसार यह हमला गुंड नाला इलाके में हुआ, जहां राजौरी के रहने वाले नज़ीर अहमद करकट पुत्र महमूद बरकत के तौर पर हुई है, के मवेशियों के झुंड पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया और मौके पर ही 47 जानवरों में से 43 मारे गए, जिनमें 26 बकरियां और 17 भेड़ें थीं, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना जिले के ऊपरी इलाकों, विशेषकर गुंड और आस-पास के इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर बढ़ती चिंताओं को दिखाती है, जहां खानाबदोश परिवार अपनी रोज़ी-रोटी के लिए जानवरों पर बहुत ज़्यादा निर्भर हैं।
गुंड थाने के थाना प्रभारी रईस अहमद हमले की जानकारी मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, जहां जानवरों के शव पूरे इलाके में बिखरे हुए मिले।
स्थानीय लोगों ने कहा कि आवारा कुत्तों की बढ़ती मौजूदगी से स्थानीय लोगों में डर पैदा हो गया है और महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों जैसे कमज़ोर ग्रुप के लोगों को बाहर निकलने में मुश्किल हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार बार जिला प्रशासन की नोटिस में यह बात लाने कि आवारा कुत्तों की बढञती समस्या को हल करने के लिए कोई ठोस उपाय किया जाए,के बावजूद भी जिला प्रशासन ने इस समस्या को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नही उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button