76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्कूल परिसर में हुए भव्य कार्यक्रम
Grand programs were organized in the school premises on the auspicious occasion of 76th Republic Day

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी दफ्तरों, प्रतिष्ठानों, कालेजों मे धूमधाम से जश्न मनाया गया। समस्त जगहों पर तिरंगा फहराकर शहीदों को याद किया गया। हर घर तिरंगा को लेकर शहर के तमाम प्रतिष्ठानों व घरों की छतों पर तिरंगे लगाए गए। 26जनवरी के अवसर पर जश्र पूरे जोर शोर से मनाया गया। पूरा जनपद गणतंत्र दिवस को लेकर देश भक्ति में सरोबोर रहा।
इसी कड़ी में जिले के खखरेरू विकास खंड धाता के अतंर्गत आने वाले मुबारक गेरिया में स्थित धर्मपाल सिंह इंटर कालेज में आज 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती वंदना के बाद देश भक्ति पर आधारित गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत माला पहना कर किया गया। बच्चों द्वारा सुंदर प्रस्तुति को देख आए हुए अतिथियों एवं अविभावकों का मन मुग्ध हो गया विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार यादव चौकी प्रभारी, राम सुभग त्रिपाठी धर्मा देवी इंटर कॉलेज जिला पंचायत सदस्य शमशेर सिंह, मानसिंह इंटर कॉलेज पूर्व प्रवक्ता महेंद्र सिंह प्रबंधक धर्मपाल सिंह इंटर कॉलेज, सतेंद्र कुमार पाल प्रधानाचार्य सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।





