अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत ट्रेन के खाने में कीड़े मिलने से बवाल, आईआरसीटीसी ने लगाया 10 लाख का जुर्माना

अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को परोसे गए खाने में कीड़े मिलने की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया।

नई दिल्ली/एजेंसी। वंदे भारत ट्रेन को भारत की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक माना जाता है। लेकिन इसमें परोसे जाने वाले खाने में काफी समय से लोग शिकायत करते आए हैं। हाल का मामला अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन का है जिसके खाने में यात्रियों ने कीड़े मिलने की शिकायत की थी। इस शिकयात के तुरंत बाद रेल प्रशासन हरकत में आया। आईआरसीटीसी ने मामले पर एक्शन लेते हुए कंपनी पर 10 लाख का जुर्माना ठोक दिया साथ ही कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करते हुए नोटिस भी जारी कर दिया।
अहमदाबाद से मुंबई जा रही वंदे भारत ट्रेन में उस वक्त बवाल मच गया जब ट्रेन के खाने में यात्रियों ने कीड़े मिलने की शिकायत की। यात्रियों ने फोटो खींचकर रेलवे हेल्पलाइन पर शिकायत की। जिसके तुरंत बाद आईआरसीटीसी ने कंपनी पर जुर्माना ठोका। बता दें आदित्य डिडवानिया नाम के एक्स यूजर ने इसे पोस्ट किया था। सबसे आश्चर्य की बात तो ये रही कि एक ही कोच में कम से कम दो ऐसी घटनाएं घटी। जिसके बाद कई यात्रियों ने खाना बंद कर दिया। बता दें, यह खाना M/S ब्रंदावन फूड प्रोडक्ट्स (RK ग्रुप) की ओर से भेजा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button