दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में तैनात एएसआई पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
ASI posted at Govindpuri police station in Delhi arrested red handed while taking bribe of Rs. 5000

नई दिल्ली। दिल्ली के गोविंदपुरी थाने में तैनात एएसआई पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ। किसी मामले में आरोपी का नाम एफआईआर से निकालने के लिए उसने दस हजार रुपये मांगे थे। थाने के नजदीक में ही चाय की दुकान चलाने वाली महिला के जरिए रिश्वत लेता था। दिल्ली पुलिस की विजिलेंस यूनिट ने एएसआई को पकड़ा है।




