‘जहां भी बनेगी बाबरी मस्जिद, वहीं बनेगा भव्य राम मंदिर’, शौर्य यात्रा को रोकने पर नारेबाजी

लखनऊ/उत्तर प्रदेश। यूपी के लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की ओर से शुक्रवार को प्रस्तावित शौर्य यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस ने यात्रा में शामिल लोगों को परिषद के मुख्यालय से आगे नहीं बढ़ने दिया। इस दौरान जहां भी बाबरी मस्जिद बनेगी, हम वहां भव्य श्रीराम मंदिर बना देंगे की नारेबाजी होने लगी। इसके साथ ही हिन्दू समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से लखनऊ से मथुरा और मुर्शिदाबाद के लिए शौर्य यात्रा को रवाना किया जाना था।
परिषद के गोमती नगर, विशाल खंड-दो स्थित मुख्यालय पर सुबह से ही कार्यकर्ता जुटने लगे थे। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल पहले से ही मौजूद था। परिषद के मुख्यालय पर पहले परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने भगवान रामलला का पूजन आरती की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन हुआ। इसके बाद कार्यकर्ता बैनर लेकर खड़ी हुई गाड़ियों के काफिले की ओर बढ़े। पुलिस ने उन्हे रोक दिया।
गोपाल राय ने बताया कि पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर यात्रा को रोक दिया। जल्द ही शौर्य यात्रा वाराणसी से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि शौर्य यात्रा का पहले जत्था मथुरा और दूसरा जत्था मुर्शिदाबाद के लिए रवाना होता। इसका उद्देश्य हिन्दू समाज को जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद बनाये जाने के हालिया बयान के कारण शौर्य यात्रा का एक दल मुर्शिदाबाद भेजा जा रहा था। विश्व हिंदू रक्षा परिषद वहां भव्य श्री राम मंदिर बनाने की कार्रवाई करेगा।
हिंदू समाज अब अपने धार्मिक स्थलों के संरक्षण को लेकर पहले से अधिक जागरूक और संगठित है। यह यात्रा केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि हिंदू आत्मसम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प भी है। दूसरे जत्थे को मुर्शिदाबाद भेजने के पीछे गोपाल राय ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर के हालिया बयान को कारण बताया। उन्होंने अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि हुमायूं कबीर जहां भी बाबरी मस्जिद बनाने की बुनियाद रखेंगे, विश्व हिंदू रक्षा परिषद वहां भव्य श्री राम मंदिर बनाने की कार्रवाई करेगा। गोपाल राय ने कहा कि हिंदू आस्था का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अपने संबोधन में गोपाल राय ने जेहादी शक्तियों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ऐसी ताकतें या तो देश छोड़कर पाकिस्तान चली जाएं या फिर कब्रिस्तान में शरण ले लें। उन्होंने दावा किया कि परिषद का आंदोलन शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जाएगा मगर यदि किसी भी प्रकार का कोई अप्रिय घटना जेहादी ताकतों द्वारा किया जाएगा तब विश्व हिंदू रक्षा परिषद ईंट का जवाब पत्थर से देने में कतई संकोच नहीं करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button