खेलते-खेलते 25 फुट गहरे कुएं में कुत्ते का पिल्ला, अंदर साथ बैठा था सांप

फतेहाबाद/हरियाणा। फतेहाबाद जिले के गांव लहरियां में एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। यहां एक घर के बाहर बने 25 फुट गहरे कुएं में कुत्ते का पिल्ला गिर गया। उसके रेस्कयू के लिए टीम आई तो कुएं के अंदर का नजारा देखकर टीम की आंखें फटी की फटी रह गई। कुएं के अंदर पिल्ले के साथ एक सांप भी बैठा हुआ था। बाद में टीम ने दोनों को सीढ़ी के माध्यम से नीचे उतरकर उनका रेस्कयू किया।
फतेहाबादके लहरिया गांव में एक घर के बाहर 25 फुट गहरा कुआं बना हुआ है। यहां पर खेलते-खेलते एक कुत्ते का पिल्ला कुएं में गिर गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पशु क्रूरता निवारण समिति फतेहाबाद के सदस्य नवजोत सिंह ढिल्लों को दी। सूचना मिलते ही नवजोत सिंह ढिल्लों अपनी टीम के साथ गांव मेंक पहुंच गए। घटनास्थल पर कुएं पर बजरी का बड़ा ढक्कन रखा हुआ था। जिसे हटाने का प्रयास किया गया, लेकिन लोगों से यह नहीं हटा। इसके बाद ट्रैक्टर के माध्यम से ढक्कन को हटाया गया।
ढक्कन को जैसे ही हटाया गया और लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो, सभी हैरान हो गए। कुएं में कुत्ते का पिल्ला तो सुरक्षित बैठा ही था, साथ ही उसके पास एक सांप भी बैठा हुआ था। नवजोत सिंह ढिल्लों और उनकी टीम ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की। बचाव के बाद नवजोत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय — यह कहावत आज सच साबित हो गई। इतनी मिट्टी और ढक्कन गिरने के बावजूद सांप और कुत्ता दोनों सुरक्षित निकले, यह किसी चमत्कार से कम नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button