20 किलोमीटर साइकल चलाकर ड्यूटी पर आते थे, मथुरा ट्रैफिक पुलिस ने पीआरडी जवान को गिफ्ट की मोपेड

मथुरा/उत्तर प्रदेश। मथुरा ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत कर्मचारियों ने पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) जवान देवी सिंह को एक मोपेड भेंट की है। ऐसा उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने के लिए किया है। विभाग का कहना है कि देवी सिंह अपनी कम सैलरी के बाद भी जिस ईमानदारी, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हैं, वह अन्य सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। असल में देवी सिंह ड्यूटी के लिए 20 किलोमीटर दूर साइकिल चलाकर पहुंचते थे।
इसके बाद रात 10 बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी साइकिल से ही घर वापस जाते थे। उनकी यह अथक लगन, समय की पाबंदी और हमेशा साफ-सुथरी वर्दी पहनने का अनुशासन उन्हें खास बनाता है। ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने उनकी इस मेहनत और समर्पण को देखते हुए सामूहिक रूप से यह फैसला लिया कि उन्हें मोपेड भेंट की जाए ताकि उनका आनाजाना आसान हो सके। सभी कर्मचारियों ने आपस में सहयोग करके पैसों का प्रबंध किया और एक नई मोपेड खरीदी।
उपहार देते समय, ट्रैफिक पुलिस के सभी कर्मचारियों ने देवी सिंह की मेहनत, लगन, ईमानदारी और काम के प्रति समर्पण की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। मोपेड का यह अनोखा उपहार पाकर देवी सिंह भावुक हो गए और उन्होंने सभी सहयोगियों का तहे दिल से धन्यवाद किया।

MathuraTrafficPolice (@mathuratraffic) / X

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button