वसई में डकैती की साजिश रचते 11 आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा सहित हथियार हुए बरामद

कांतीलाल जाधव/वसई। वसई क्राइम ब्रांच कक्ष दो वसई तथा वालिव मानिकपुर और आचोली पुलिस थानो की संयुक्त कार्यवाही में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वसईपुर के एवरशाइन सिटी स्थित राम रहीम नगर परिसर में डकैती की योजना बना रहे 11 आरोपियों को धर दबोचा है। आरोपियों के पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और अन्य घातक हथियार बरामद किए गए हैं। ये कार्रवाई पुलिस हेडक्वार्टर सचिन विलास पाटिल को प्राप्त गुप्त जानकारी के आधार पर की गई। सूचना के अनुसार आठ से 10 संदिग्ध व्यक्ति राम रहीम कोओपरेटिव सोसाइटी में एक बंगले में डकैती की योजना बना रहे थे। ये सभी लोग विश्वजीत प्रमाणिक फर्निकेशन वर्कशाप के सामने जमा थे और उनके पास हथियार मौजूद थे। वरीष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में 9 सितंबर की रात 10:00 बजे पुलिस ने बिल्डिंग नंबर सात के पास टेस्टोरियल चाइनीज सेंटर के सामने से इन 11 आरोपियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुमार विलास साबले उम्र 29 वर्ष उल्हासनगर जिला ठाणे इबराउद्दीन इनार चौधरी उम्र 24 वर्ष उल्हासनगर जिला ठाणे कार्तिक कुमार सुशील सिंह उम्र 24 वर्ष बिरार मूल निवासी उत्तर प्रदेश गुरप्रीत सिंह लबाना उर्फ बब्बा, उम्र 30 वर्ष उल्हासनगर जिला ठाणेकैलाश सुदाम चिखले उम्र 51 वर्ष, मुंबई मूल निवासी पुणे विष्णु सोमनाथ करात उम्र 21 वर्ष उल्लासनगर जिला ठाणे सचिन शंकर भालेराव उम्र 26 वर्ष उल्लासनगर जिला ठाणे विक्रम बालकृष्ण हरिजन उम्र 22 वर्ष विरारपुर जिला पालघररमजान शबीर कुरैशी उम्र 24 वर्ष कांदिवली मूल निवासी कोलकाता गणेश रामचंद्रन भसले उम्र 30 वर्ष मुंबई मूल निवासी और गणेश अप्पा जाधव उम्र 19 वर्ष उल्हासनगर जिला ठाणे जप्ते किए गए सामग्री एक देशी कटा चार जिंदा कारतूस पिस्टल जैसा लाइटर, चौपर, चाकूहथौड़े, कटर, प्लास्टिक रस्सी, मिर्च पाउडर, मोबाइल फ़ोन, रेलवे टिकट, नकद राशि, कुल कीमत 1,77,060 तथा सभी आरोपी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय द्वारा लागू जमावबंदी और शस्त्र प्रतिबंध आदेश का उल्लंघन कर रहे थे।इन्होंने पूर्व नियोजित साजिश के तहत वसईपुर में डकैती की तैयारी की थी। इन सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। इनमें से कई आरोपी पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले है। कुमार साहब, ले इब्राउद्दीन चौधरी, कार्तिक सिंह, कैलाश चिकले, विष्णु खराब, सचिन भाले, राव।विक्रम हरिजन और गुरप्रीत लबाना पर पहले से ही उल्हासनगर, पालघर, बिरार नाला सोपारा और हिल लाइन पुलिस थानों में गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
संयुक्त पुलिस कार्यवाही से एक बड़ी आपराधिक घटना टली और वसई क्षेत्र में शांति बनाए रखने में मदद मिली है। उपरोक्त कार्यवाही वरीष्ठ पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे, पुलिस उपायुक्त गुनीर संदीप डोईफोडे, सहायक पुलिस आयुक्त एसी पी मदन बल्लाल, पुलिस निरीक्षक अविराज कुराडी, सहायक पुलिस निरीक्षक सोपान पाटिल, उप निरीक्षक संतोष घाडगे, अजीत गीते, सहायक फौजदार संजय नवले।मनोज मोरे, चंदन मौर्य, पोहवा प्रफुल्ल पाटिल, सचिन पाटिल, आदेश कुमार गोवारे राहुल गोवारे डीके डी ठाकुर, पोकोन अनिल सांबल मसूब अविनाश चौधरी इसके साथ ही बाली पुलिस थाने से सहायक पुलिस निरीक्षक विश्वास राव बाबर, सहायक फौजदार शैलेश पाटिल, पोहवा आनंद मोरे, पुलिस सिपाही अनिकेत पाटिल।केतन बोर्ड से आचोली पुलिस थाना पुलिस उप निरीक्षक गुरुदास मोरे, पोवा शंकर शिंदे, अमोल संगरे, विनायक कचरे, पुलिस सिपाही लोकेश कुमार, मोहनदास बनकर मानिकपुर पुलिस थाना पोवा कृष्णा साहब ले पुलिस सिपाही अक्षय महापति, आज़ाद पाटिल, आनंद गड्डे और साबर शाखा सहायक फ़ौजदार संतोष चव्हाण टीम में शामिल थे।





