भगवान गणेश के इन 12 नामों के जाप से मिलता है चमत्कारिक लाभ, दूर होती हैं सभी बाधा

हिंदू धर्म में विघ्नहर्ता गणेश प्रथम पूज्य देवता हैं। किसी भी पूजा-पाठ, अनुष्ठान, व्रक व त्योहार हो, सबसे पहले भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से सभी तरह के विघ्न दूर होते हैं। इसीलिए गणेशजी को विघ्नहर्ता भी कहते हैं। धर्म-ग्रंथों में भगवान श्री गणेश के 12 नामों का उल्लेख मिलता है। बता दें कि इस 12 नामों के जाप से व्यक्ति को बल, बुद्धि, विद्या, धन, संतान व मोक्ष की प्राप्ति होती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको श्रीगणेश के 12 नामों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस नामों के बारे में…
श्री गणेश के 12 नाम
ॐ सुमुखाय नम:
ॐ एकदंताय नम:
ॐ कपिलाय नम:
ॐ गजकर्णाय नम:
ॐ लंबोदराय नम:
ॐ विकटाय नम:
ॐ विघ्ननाशाय नम:
ॐ विनायकाय नम:
ॐ धूम्रकेतवे नम:
ॐ गणाध्यक्षाय नम:
ॐ भालचंद्राय नम:
ॐ गजाननाय नम:
इन नामों के जाप का लाभ
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि भगवान गणेश के इन 12 नामों के प्रतिदिन जाप करने से कार्य सिद्धि प्राप्त होती है।
जो भी श्री गणेश के 12 नामों का प्रतिदिन जाप करता है, उसे विद्या की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश की कृपा से बुद्धि कुशल एवं तीव्र बनती है।
भगवान गणेश के नामों का जाप करने से याद रखने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही मानसिक तनाव भी कम होता है।
घर में सुख-समृद्धि का वास होने के साथ ही रिद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है।
दरिद्रता दूर होती है और व्यक्ति को कभी धन संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
भगवान गणेश के इन नामों को रोजाना जपने से संतान प्राप्ति की बाधा दूर होती है।
संतान का भाग्य खुलने के साथ ही उसका भविष्य भी उज्जवल होता है।
इन नामों के जाप से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। व्यक्ति को मृत्यु के बाद भगवान गणेश के चरणों में जगह मिलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button