ट्रंप के टैरिफ के बाद अमेरिकी वित्त मंत्री के कड़वे बोल, भारत को दी गीदड़ भभकी

After Trump's tariff, US Finance Minister's harsh words, gave a warning to India

वॉशिंगटन/एजेंसी। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के ऐलान के बाद अमेरिका वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत के खिलाफ कई सख्त बातें कही हैं। बेसेंट ने कहा कि भारत की वजह से व्यापार वार्ता बेहद धीमी रफ्तार से चली है। अमेरिकी वित्त मंत्रालय की टीम भारत के रवैये से पूरी तरह से उकता चुकी है। भारत के रूस से तेल खरीदने का मुद्दा भी एक बार फिर से बेसेंट ने उठाया है। उन्होंने भारत को ऐसा ना करने की गीदड़भभकी दी है।
बेसेंट ने सीएनबीसी के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘नई दिल्ली के रवैये से पूरी ट्रेड टीम निराश है। वह बहुत धीमी गति से काम कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप भी उनसे नाखुश हैं। इसके अलावा भारत प्रतिबंधित रूसी तेल का एक बड़ा खरीदार है, जिसे वे परिष्कृत उत्पादों (रिफाइंड प्रोडक्ट) के तौर पर बेचते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि भारत एक बड़ा वैश्विक खिलाड़ी नहीं रह गया है।’
बेसेंट का बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत से आने वाले सभी सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के एक दिन बाद आया है। ट्रंप ने कहा है कि 1 अगस्त से भारत के सामान पर टैरिफ लगेगा। साथ ही रूस से सैन्य उपकरण और कच्चा तेल खरीदने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। भारत रूसी तेल के आयात पर अमेरिका के जुर्माने का सामना करने वाला पहला देश है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने रूस के साथ भारत के व्यापारिक सौदों पर भी निशाना साधा है। ट्रंप ने कहा कि मुझे इसकी परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को साथ मिलकर कैसे गिरा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button