बाथरूम के कमोड में निकला कोबरा सांप, उड़ गए होश

A cobra snake was found in the bathroom commode, everyone was shocked

पाकुड़/झारखंड। अगर आप बाथरूम में जाकर बिना कमोड देखे यूं ही बैठ जाते हैं तो होशियार हो जाइए। झारखंड का एक वीडियो देख आप जान जाएंगे कि हम ये क्यों कह रहे हैं। दरअसल झारखंड के पाकुड़ जिले में थोड़ी सी सावधानी ने एक शख्स और पूरे परिवार की जान बचा ली। महेशपुर थाना क्षेत्र के एक घर में तब हड़कंप मच गया, जब बाथरूम के कमोड में एक जहरीला कोबरा सांप छिपा देखा गया। घटना विनोद भगत के घर की है, जहां वे जैसे ही बाथरूम गए, उन्होंने कमोड में कोबरा को देखा। इसके बाद तो उनके पसीने छूट गए। कोबरा देखते ही परिवार के अन्य सदस्य भी बुरी तरह डर गए। घर में शोर सुनते ही आस-पड़ोस के लोग भी जमा हो गए। कुछ ही देर में पूरे इलाके में बात फैल गई। दर्जनों लोग घर के बाहर पहुंच गए।
आनन-फानन में परिवार ने वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम के साथ असराफुल शेख मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी से बाथरूम का मुआयना किया। फिर करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के सफल होते ही वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
विनोद भगत के परिवार ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता की सराहना की। वन विभाग के कर्मी जिन्होंने रेस्कीयू किया असराफुल शेख ने बताया कि पकड़ा गया कोबरा बेहद जहरीला था। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में ऐसे सांप जमीन से बाहर आकर छिपने के लिए शुष्क और सुरक्षित जगह तलाशते हैं। यही कारण है कि वे कभी-कभी घरों के अंदर घुस आते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में विशेष सतर्कता बरतें। अगर कहीं सांप दिखाई दे, तो उसे मारने के बजाय वन विभाग को तुरंत सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button