राजधानी का माहौल बिगाड़ने के फिराक में देश विरोधी ताकतें, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली। बनारस में ज्ञानवापी परिसर को लेकर कोर्ट का आदेश, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि से सटे शाही ईदगाह को लेकर विवाद और दिल्ली के महरौली में कथित अखुंदजी मस्जिद को ढहाए जाने के बाद देश विरोधी ताकतें माहौल खराब करने की साजिश रच रही हैं। इनपुट के बाद दिल्ली में सभी जिलों के डीसीपी, पीसीआर यूनिट, ट्रैफिक पुलिस और साइबर यूनिट को अतिरिक्त चौकसी और शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। अंदेशा है कि छिटपुट विवाद की आड़ में भी गड़बड़ी फैलाई जा सकती है।
इंटेलिजेंस इनपुट में कहा गया है कि 31 जनवरी को कोर्ट ने श्रद्धालुओं को ज्ञानवापी मस्जिद में ‘व्यास का तहखाना’ के अंदर पूजा करने की अनुमति दी है। वहां पूजा भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में शाही ईदगाह मस्जिद से जुड़ा विवाद भी बढ़ रहा है। इसके अलावा महरौली में कथित एक पुरानी मस्जिद को अतिक्रमण के तहत डीडीए ने 30 जनवरी को गिरा दिया। इनपुट में कहा गया है कि तमाम राजनीतिक और धार्मिक प्रतिक्रियाओं के बीच सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों को भड़काने की कोशिश हो रही है। ऐसी आशंका है कि कुछ शरारती तत्व धार्मिक स्थलों में जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर सकते हैं। इंटेलिजेंस की तरफ से हिदायत दी गई है कि तमाम धार्मिक संगठनों और संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रखी जाए। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अलर्ट मोड पर रहें।
महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों पर सादे कपड़ों में सुरक्षाकर्मी तैनात रखे जाएं। साथ ही जुमे की नमाज के दौरान सभी धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त पुलिस इंतजाम करने को कहा गया है। अमन कमेटी, नागरिक सुरक्षा समिति, धार्मिक स्थलों की प्रबंध समितियों और भाईचारा कमेटी के साथ मीटिंग करने को कहा गया है। संवेदनशील इलाकों में पिकेट, पेट्रोलिंग, पीसीआर वैन की तैनाती रहेगी। खासकर उन सभी पर पैनी नजर रखी जाएगी जो पहले भी सीएए/एनआरसी प्रोटेस्ट और माहौल को बिगाड़ने में शामिल थे। हर एक प्रोटेस्ट की फोटोग्राफी की जाएगी। ड्रोन पेट्रोलिंग के माध्यम से संवदेनशील इलाकों की सभी छतों पर नजर रखने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button