मच्छर काटने के 12 साल बाद दिखता है फाइलेरिया का असर : सीएमओ फतेहपुर

The effect of filariasis is visible 12 years after mosquito bite: CMO Fatehpur

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। जिले में फाइलेरिया की रोकथाम के लिए 10 अगस्त से अभियान चलेगा। इसके तहत दो सितंबर तक घर-घर जाकर टीमें फाइलेरिया की दवा खिलाएंगी। एक साल तक के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को दवा नहीं खिलाई जाएगी।
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर मंगलवार को एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव नयन गिरि समेत कई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हुए। सीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया की रोकथाम के लिए 10 अगस्त से 2 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया एक विशेष मादा मच्छर के काटने से होता है। इसका असर 10 से 12 साल बाद दिखना शुरू होता है। तब तक शरीर में संक्रमण फैलता रहता है। इसका ऑपरेशन बेहद जटिल होता है, जो कि तीन से चार राउंड सर्जरी के बाद सफल होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button