कानपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा में लॉकर तोड़कर डेढ़ करोड़ के जेवरात चोरी, अंदर टूट पड़े मिले पेंच

कानपुर,(उत्तर प्रदेश)। कानपुर से एक हैरान करने वाली घटना प्रकाश में आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा किदवई नगर शाखा से लॉकर में रखे 1.50 करोड़ के जेवरात चोरी हो गए। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लॉकर चेक करने का मैसेज आने के बाद परिवार लॉकर चेक करने के लिए पहुंचा था। ब्रांच मैनेजर के साथ पीड़िता की बेटी लॉकर चेक करने पहुंची तो उसने देखा कि लॉकर खाली है और जेवरात गायब हैं। ये देखते ही उनके होश उड़ गए। लॉकर टूटा हुआ था, उन्होंने फौरन घटना की सूचना पुलिस को दी। नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित बसंत बिहार निवासी सूर्य कुमार अवस्थी आर्डिनेंस फैक्टरी से रिटायर हैं। परिवार में पत्नी रामा, बेटी श्रद्धा, बेटे शशांक और बहु के साथ रहते हैं। शशांक नोएडा में एक प्राइवेट फैक्टरी में इंजीनीयर है। रामा अवस्थी बैंक ऑफ बड़ौदा किदवई नगर शाखा में 40 साल पुरानी कस्टमर हैं, इसी बैंक लॉकर से जेवर चोरी हुए हैं, उसमें रामा, उनकी बहु, नंनद और बेटी के जेवरात थे।

रामा अवस्थी की बेटी श्रद्धा ने बताया कि मेरी मां इस बैंक में 40 साल पुरानी कस्टमर हैं। इस बैंक के स्टाफ ने मुझसे कहाकि यहां पर लॉकर ले लीजिए। इससे पहले हमारा बैंक ऑफ इंडिया में लॉकर था, हमने यहां पर लॉकर शिफ्ट किया था। आरबीआई से गाइड लाइन लॉकर चेक करने के लिए आ रही थी। शुक्रवार को मैं अपनी मां के साथ लॉकर चेक करने के लिए आई थी। हमने लॉकर चेक करने के एंट्री की और बैंक का स्टाफ मेरे साथ स्ट्रांग रूम में गया।

लॉकर में एक चाभी कस्टमर की लगती है और एक चाबी बैंक स्टाफ की लगती है। जब लॉकर में चाबी लगाई, तो पूरी चाभी घूमती चली जा रही थी। हमने बैंक स्टाफ से कहा कि मुझे लॉकर टूटा हुआ लगा रहा है। जब लॉकर का दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर से जेवर गायब थे। मैंने देखा कि लॉकर के अंदर पेंच टूटे पड़े थे। इस बैंक में मेरे दो लॉकर थे, एक मेरे नाम पर और दूसरा मेरी मां रामा अवस्थी के नाम पर था। मेरी मां के लॉकर से जेवर गायब हैं, मेरे लॉकर के जेवर सुरक्षित हैं। बैंक लॉकर में लगभग डेढ़ करोड़ के जेवर थे। बैंक का स्टाफ जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। एसीपी आशीष पांडेय के मुताबिक एक महिला ने शिकायत की है कि बैंक ऑफ बड़ौदा में लॉकर है। लॉकर से जेवरात गायब हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बैंक लॉकर से छेड़छाड़ होना बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार से कहा गया है कि तहरीर दीजिए, फिर इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button