सीएम योगी जब कानपुर मेट्रो में चढ़ने से पहले करने लगे टिकट-टिकट, विधायक भी हो गए हैरान

When CM Yogi started asking for tickets before boarding the Kanpur metro, even the MLAs were surprised

  • पीएम मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी पहुंचे कानपुर
  • कानपुर मेट्रो में यात्रा कर तैयारियों का लिया जायजा
  • मेट्रो में सफर के दौरान दिखा सीएम का चुटीला अंदाज

कानपुर/उत्तर प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में कानपुर दौरा प्रस्तावित है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लिया। कानपुर में नयागंज मेट्रो स्टेशन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मजाकिया अंदाज देखने को मिला। मेट्रो में चढ़ते समय मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से इशारा करते हुए कहा टिकट-टिकट। सीएम के इस अंदाज को देखते हुए विधायकों ने जवाब दिया कि हम तो अपने अभिभावक नेता के साथ हैं। टिकट वही लेंगे, सफर के दौरान इस चुटकीले अंदाज से माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कार्यक्रम से पहले निरीक्षण और समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को भूमिगत मेट्रो को हरी झंडी दिखाने के साथ सफर भी करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम की तैयारी को देखने और मेट्रो का निरीक्षण करने के लिए नयागंज मेट्रो स्टेशन पहुंचे। उन्होंने पूरे इलाके का जायजा लिया। इसके साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
ट्रेन पर चढ़ते समय मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से पूछा, टिकट-टिकट। इस पर विधायकों ने कहा कि हम अपने नेता के साथ हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि फिर तो विधानसभा अध्यक्ष हम सब की टिकट लेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान तैयारियों से संतुष्ट नजर आए। मेट्रो के एमडी सुशील कुमार से जानकारी लेते रहे। सफर के दौरान नयागंज से चली ट्रेन रावतपुर स्टेशन पर रुकी।
इस दौरान मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों, बीजेपी पदाधिकारियों ने अंडरग्राउंड मेट्रो का आनंद लिया। उन्होंने मेट्रो प्रबंध निदेशक से पॉवर बैक और बिजली की कीमतों के बारे में जाना। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो जाने पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। इसके बाद सीएम समेत सभी नेता रावतपुर स्टेशन पर उतर गए। कानपुर में अब मेट्रो के 14 स्टेशन हो गए हैं। इसका विस्तार 16 किलोमीटर तक हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button