कानपुर में महिला हेड कांस्टेबल से रेप का आरोपी गिरफ्तार

करवा चौथ पर घर जा रही महिला पुलिसकर्मी से किया था दुष्कर्म

कानपुर/उत्तर प्रदेश। कानपुर में करवा चौथ मनाने के लिए घर आ रही महिला हेड कांस्टेबल के साथ रेप की घटना का सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पूरा मामला सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र का है। महिला हेड कांस्टेबल अयोध्या से करवा चौथ मनाने के लिए अपने ससुराल कानपुर आ रही थी। गांव के ही रहने वाले एक आरोपी ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके रेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपी का विरोध करने के दौरान मारपीट में महिला पुलिसकर्मी की एक दांत भी टूट गया। पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है।
बता दें कि जब आरोपी पीड़िता के साथ रेप करने की कोशिश कर रहा था, महिला हेड कांस्टेबल ने पूरे बल के साथ उसका विरोध किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे महिला की एक दांत टूट गया। महिला ने खुद को बचाने के लिए आरोपी के उंगली को काट ली और शोर मचाने लगी। पीड़िता के शोर पर लोगों को खुद की आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। पूरी घटना को लेकर एडीसीपी कानपुर दक्षिण मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर अयोध्या जनपद में तैनात है। वो अपने गांव बुधेड़ा सादे कपड़ों में जा रही थी। रात का समय था और पीड़िता के ही गांव का रहने वाला कल्लू उर्फ धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति ने मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
उन्होंने आगे बताया कि सूचना पाकर तुरंत मौके पर लोकल थाना पुलिस और एसीपी पहुंचे। सर्च ऑपरेशन चलाकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय के सामने हाजिर करके उसका रिमांड लेकर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button