फतेहपुर में आम के बाग में लवर्स का इंटीमेट वीडियो बनाया, लड़की से दुष्कर्म-मारपीट, खागा कोतवाल लाइन हाजिर

फतेहपुर में प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। लड़की के साथ जबर्दस्ती भी की गई। वह अपने मंगेतर के साथ आम के बाग में गई थी।
फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। फतेहपुर में लवर्स के मारपीट और लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। दरअसल, युवती अपने मंगेतर के साथ आम के बाग में गई थी। वहां वे इंटिमेट हो गए। इसी दौरान वहां एक युवक टहलता हुआ पहुंच गया। उसने दोनों का वीडियो बना लिया। इसके बाद अपने दो दोस्तों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर मंगेतर के साथ युवती के साथ जोर-जबर्दस्ती की। दोनों के साथ मारपीट भी की गई। मामला खागा कोतवाली क्षेत्र का है। दावा है कि युवती मंगेतर के साथ घूमने गई थी। वहीं, युवती से दुराचार किया गया। मामले में पहले तो थाने पर कार्रवाई नहीं होने की बात कही गई। हालांकि, एसपी ने इस मामले में एक्शन लिया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।
युवती के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, फरार एक अन्य आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरअसल, इस मामले में पीड़ितों ने आरोप लगाया था कि थाने में उसकी ओर से की गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। थानेदार ने कोई रिस्पांस ही नहीं दिया। इसके बाद पीड़ित एसपी अभिमन्यु मांगलिक के पास पहुंचे। एसपी ने मामले की जानकारी के बाद आरोपी थानेदार पर एक्शन लिया है। फरार आरोपी के खिलाफ इनाम की भी घोषणा की गई है।
थरियांव के एक युवक ने आरोप लगाया कि शुक्रवार सुबह वह अपनी मंगेतर के साथ खागा के कुटीपर नहर पुलिया के पास था। इस दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और दोनों को डरा-धमकाकर जंगल की ओर ले गए। युवकों ने दोनों को बंधक बनाकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए। विरोध करने पर मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती को अलग ले जाकर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। आरोप है इनमें से एक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे ने वीडियो बनाया।
पीड़ित का कहना है कि इसके बाद युवक के मोबाइल से यूपीआई के जरिए 2500 रुपये ललित नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कराए गए। उन लोगों ने दोपहर करीब 1:30 बजे धमकी देकर छोड़ दिया। घटना के बाद सहमे दोनों पीड़ितों ने शुक्रवार रात 1076 पर शिकायत की और अगले दिन थाने पहुंचे, लेकिन उचित कार्रवाई न होने पर रविवार को एसपी कैंप कार्यालय में गुहार लगाई।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने मामला सामने आने के बाद इसकी जांच कराई। जांच में सामने आया कि युवती मंगेतर के साथ एक बाग में कुछ निजी पल व्यतीत कर रही थी। इसी दौरान वहां आरोपी ललित आया, जिसने उन्हें देख लिया। इसके बाद उनकी वीडियो बनाने का प्रयास किया। उक्त युवक ने अपने दो अन्य साथियों बबलू और युवराज को भी वहां बुला लिया। इनमें से युवराज युवती के साथ दुराचार करने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने खागा कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।




