पाकिस्तान ने रिहा किए भारत के 22 मछुआरे, कराची की जेल में थे बंद

वाघा बॉर्डर के रास्ते लौटेंगे वतन

इस्लामाबाद/एजेंसी। पाकिस्तान ने 22 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। ये मछुआरे कराची की मलीर जेल में बंद थे। इन सभी ने अपनी सजा पूरी कर ली है। इसके बाद शुक्रवार को ये जेल के बाहर आ गए। जेल से बाहर आने के बाद पाक अफसरों ने इन्हें वापस भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लाहौर से वाघा बॉर्डर के रास्ते से इन मछुआरों को अमृतसर में भारतीय अफसरों को सौंपा जाएगा। भारत के ये मछुआरे गलती से समुद्री सीमा पार कर पाकिस्तान के जल क्षेत्र में चले गए थे। इसके बाद पाकिस्तानी अफसरों ने इनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।।एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पाकिस्तान की जानीमानी समाजसेवी संस्था ईधी फाउंडेशन ने भारतीय मछुआरों को जेल से बाहर आने के बाद लाहौर तक लाने का इंतजाम किया और दूसरी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराईं। ईधी फाउंडेशन के चेयरमैन फैसल ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों में मछुआरों के प्रति नरम रुख अपनाएं।
मालिर जेल के अधीक्षक अरशद शाह ने बताया कि भारतीय पक्ष से सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मछुआरों को उन्हें सौंप दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि कैदियों को जेल में अच्छी स्थिति में रखा गया और जरूरी निर्देश मिलते ही रिहा कर दिया गया। उन्होंने कहा है कि 21 फरवरी, शुक्रवार को इन मछुआरों को रिहा करने के बाद लाहौर ले जाया गया है।
फैसल ईधी ने कहा कि मानवता के तहत भारतीय मछुआरों को उनकी संस्था ने मदद की है। उन्होंने कहा कि मछुआरे अक्सर जल क्षेत्र पार करने की वजह से दूसरे देशों की जेल में बंद कर दिए जाते हैं। ये उनके परिवार के लिए बहुत मुश्किल वक्त होता है। उन्होंने मांग की है कि सजा पूरी होने के बाद मछुआरों को तुरंत रिहा किया जाए और जल्दी से जल्दी उनके देश वापस भेजा जाए। उन्होंने कहा कि मछुआरे जब तक भारत नहीं लौटते, इनको सभी मदद तरह की मदद करना जारी रखा जाएगा। उन्होंने ऐसे मामलों में दोनों देशों की सरकारों से मानवीय रवैया रखने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button