ग्रेटर नोएडा लुक्सर जेल में महिला कैदियों ने मनाया करवा चौथ का त्योहार

Women prisoners celebrated Karva Chauth festival in Greater Noida Luxor Jail

ग्रेटर नोएडा। देशभर की सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का खास निर्जला व्रत रखा है। जहां बीते दिन बाजारों में महिलाओं की भीड़ खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़ी थी, वहीं आज यानी रविवार को महिलाओं ने रात के समय चांद का दीदार कर अपने पति देव के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोलने की तैयारियों में जुट गई। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित लुक्सर जेल में बंद महिला कैदियों ने करवा चौथ का त्योहार बड़ी खुशी से मनाया गया। जेल में बंद महिला बंदियों के लिए करवा चौथ की सारी तैयारियां गौतमबुद्ध नगर जेल प्रशासन की ओर से की गई है।
जिला कारागर गौतमबुद्ध नगर में बंद महिला बंदियों ने करवा चौथ का त्योहार जेल परिसर में ही रविवार की रात को पारम्परिक तरीके से मनाया गया। महिला बंदी गृहों में बंद महिला कैदी के पतियों का दीदार भी कराया गया। जेल प्रशासन की ओर से करवा चौथ का सारा सामान महिला बंदियों को मुहैया कराया गया। इसके साथ ही महिला बंदी गृहों में निरुद्ध कैदियों को त्योहार, व्रत पूजा सबंधी आवश्यकताओं को पूरा इंतजाम कराया गया।
महिला बंदी गृहों के अलावा जेल में बंद पतियों को उनकी पत्नी से भी मिलवाया गया। यानी कारागार परिसर में पति-पत्नी जो दोनों जेल में बंद है, उनको मिलवाया गया। जेल प्रशासन ने जोड़ों को चांद दिखाकर करवा चौथ का व्रत पूरा करवाया। जिला कारागर गौतमबुद्ध नगर के जेल सुपरेंटेंडेंट अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश कारागार प्रशासन की ओर से दिये गये सभी निर्देशों का अनुपालन किया गया। जिन महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा, उनको करवा का सभी सामान उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही महिला बंदी व्रतियों को जेल में निरुद्ध उनके पतियों से आमने-सामने मिलवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button