गजब की फिटनेस! घोड़े से रेस लगाते दिखे बाबा रामदेव

Amazing fitness! Baba Ramdev seen racing with a horse

लखनऊ/एजेंसी। भारत के प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में बाबा रामदेव घोड़े से रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। घोड़े के साथ ही बाबा रामदेव भी बहुत तेज दौड़ लगा रहे हैं। इस वीडियो को देख कर हर कोई हैरान है कि 59 साल की उम्र में भी कोई व्यक्ति इतनी तेज कैसे दौड़ सकता है। इसको लेकर बाबा रामदेव बताते है कि घोड़े की तरह तेज दौड़ने की ताकत, स्ट्रांग इम्युनिटी और Anti-aging पावर चाहिए।फिलहाल बाबा रामदेव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल बाबा रामदेव का जन्म 25 दिसंबर 1965 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के सैयद पुर गांव में हुआ था। रामदेव देश में योग और आयुर्वेद को लोकप्रिय बनाने के लिए विख्यात हैं। उन्होंने 2006 में पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की स्थापना की थी। योग में गहरा विश्वास रखने वाले रामदेव हर दिन अभ्यास करते हैं और अपने योग केंद्र से सबको शिक्षा देते हैं।
बाबा रामदेव पूरी तरह से फिट हैं इसका अंदाजा उनके एक्स एकांउट पर पोस्ट किए गए वीडियो से लगा सकते हैं। घोड़े के साथ दौड़ लगाने वाले बाबा रामदेव बिहारी टार्जन के नाम से मशहूर राजा यादव के साथ भी दौड़ लगा चुके हैं। बाबा रामदेव अपने पतंजलि आयुर्वेद के प्रोडक्ट का खुद ही प्रमोशन करते हैं। वो अपने एक्स पर मरीजों से बातचीत करते हुए भी नजर आ जाते हैं। बाबा रामदेव का कहना है कि आप योग कीजिये और आयुर्वेद का प्रयोग कीजिये।
रामदेव वजन घटाने, लीवर सिरोसिस, लीवर फाइब्रोसिस समेत अन्य बीमारियों को जड़ से गायब करने का दावा करते हुए नजर आ जाते हैं। उसके एक्स पर ऐसे कई वीडियोज पड़े हैं जिसमें वो मरीजों से उनका हाल-चाल जानते हुए आयुर्वेद की दवाइयों का इस्तेमाल करने की बात कर रहे हैं। इसी क्रम ने उन्होंने घोड़े के साथ तेज दौड़ लगाते हुए अपनी फिटनेस का प्रदर्शन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button