दिल्ली में 5 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट
Voting will be held in Delhi on 5 February, result will be declared on 8 February

- 70 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में डाले जाएंगे वोट
- राजधानी में इस बार 13 हजार से अधिक वोटिंग केंद्र बनाए गए
- 10 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना, 17 तक होगा नामांकन
नई दिल्ली/एजेंसी। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान हो गया है। 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती 8 फरवरी होगी। चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में इस बार 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में इस बार 2 लाख 8 हजार नए वोटर जुड़े हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
दिल्ली में 1.55 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड
6 जनवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटरों की फाइनल लिस्ट जारी की थी। आयोग ने अपने बयान में बताया था कि दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा, इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।
पिछली बार 6 जनवरी को हुआ था तारीखों का ऐलान
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होने वाला है। 2020 में 6 जनवरी को चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया था। 8 फरवरी को वोटिंग के बाद 11 फरवरी को वोटों की गिनती की गई थी। इसमें आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिली थी। चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, जबकि बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। यह पार्टी दिल्ली में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।




