दिवाली पर अब घर जाना होगा आसान, एचआरटीसी चलाएगा 174 स्पेशल बसें

शिमला/एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम दिवाली पर स्पेशल बसें चलाने जा रही है। अपने घरों से दूर रहने वाले लोग दिवाली पर आराम से घर पहुंच सके इसलिए ये कदम उठाया गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम दिवाली से पहले 10 और 11 नवंबर को 174 बसे चलाएगा। ये बसें दिल्ली-चंडीगढ़ और बद्दी से चलाई जाएंगी। दिवाली के चलते 10 नवंबर को 92 अतिरिक्त बसें और 11 नवंबर को 82 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी अगर बसों में बुकिंग ज्यादा होती है तो बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।
करियर की समस्या, या हो शादी की चिंता, बस एक कॉल में मिलेगा संपूर्ण निदान
हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चन्द ठाकुर का कहना है कि हर साल दिवाली पर निगम अतिरिक्त बसे चलाता है। इसके लिए पहले हर डिपो से डिमांड भी मांगी जाती है। दिवाली के चलते 10 नवंबर को 92 अतिरिक्त बसें, जबकि 11 नवंबर को 82 अतिरिक्त बसें यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही हैं। यदि यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है या बुकिंग ज्यादा आती है तो इस की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
हिमाचल प्रदश के केई लोग कामकाज के सिलसिले में अपने घरों से बाहर रहते हैं। कई प्रदेश के दूसरे जिले में तो कुछ प्रदेश से बाहर भी काम के सिलसिले में रह रहे हैं। दिवाली को परिवार के साथ मनाने के लिए वो घर आते हैं। इस दौरान बसों में काफी रश रहता है और कई बार उन्हें परेशानियां का भी सामना करना पड़ता है। इस बार यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए यह अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button