गोरखपुर में अब पापी बेटे ने किया मां का रेप, तहरीर के बाद केस दर्ज
Now in Gorakhpur, the sinful son raped his mother, a case was registered after the complaint

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश। गोरखपुर से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। बेटे ने ही अपनी मां के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। दावा किया जा रहा है नशे की हालत में घर पहुंचे बेटे ने मां को अपनी हवस का शिकार बनाया। इससे पहले बुलंदशहर में भी एक बेटे के मां से रेप का मामला सामने आया था। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी आबिद को उम्रकैद और 51 हजार रुपये जुर्मना की सजा सुनाई थी। मां के रेप का मामला गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक बेटे पर अपनी विधवा मां के साथ रेप का शर्मनाक आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी था। इस मामले में पुलिस की ओर से केस दर्ज किए जाने के बाद कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दी है। गोला पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की 53 वर्षीय विधवा महिला ने थाने में तहरीर दी थी। इसमें उसने अपने छोटे बेटे पर नशे की हालत में अपने साथ रेप करने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, 5 अक्टूबर को छोटा बेटा नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसके बाद उसने अपनी मां के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।
महिला ने छोटे बेटे के इस शर्मनाक कृत्य की जानकारी बड़े बेटे को दी। बड़ा बेटा दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। मां के साथ घटना की जानकारी मिलने पर बेटा दिल्ली से गोरखपुर आया। उसके साथ मां थाने पहुंची। मां ने पुलिस में तहरीर देकर छोटे बेटे की करतूत बताई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद छोटे बेटे पर रेप का केस दर्ज किया। पुलिस ने रेप के आरोपी बेटे को अरेस्ट कर लिया है।
बुलंदशहर से भी मां के साथ रेप का मामला सामने आया था। 16 जनवरी 2023 को कोतवाली देहात के एक गांव निवासी 36 वर्षीय युवक आबिद ने अपनी 60 वर्षीय मां के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पीड़िता के छोटे बेटे ने पुलिस को शिकायत की थी। खेत से चारा लाने के बहाने आबिद ने मां के साथ खेत में वारदाता को अंजाम दिया। मामले में उसे सजा भी हुई है।




