पति ने अपनी पत्नी की चरित्र पर संदेह के चलते गला दबाकर कर दी हत्या
The husband killed his wife by strangling her due to suspicion on her character

गुरुग्राम। सेक्टर 65 थाना क्षेत्र में पति ने चरित्र पर संदेह के कारण पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। अस्पताल में तबीयत खराब होने के कारण मौत की बात कहकर डॉक्टरों और पुलिस को गुमराह किया। संदेह होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में गला दबाकर मौत की पुष्टि होने पर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में पति ने वारदात स्वीकार कर ली। वारदात 28 जनवरी की है।
मृत महिला की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के अलीनगर पालनी गांव निवासी 20 वर्षीय शालून के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि शालून की शादी दो साल पहले बिजनौर के ही नागल जाट गांव निवासी अबरार अली के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों गुरुग्राम के सेक्टर 61 में किराये से रह रहे थे। 28 जनवरी को शालून की मौत होने पर पति अबरार अली भोंडसी क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में ले गया।
यहां डॉक्टरों को बताया कि उसकी तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई। डॉक्टरों ने इसकी सूचना भोंडसी पुलिस को दी। मामला सेक्टर 65 थाना क्षेत्र का होने के कारण थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसमें गला दबाकर महिला की मौत की पुष्टि हुई। इस पर थाना पुलिस ने शनिवार रात अबरार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई करने पर पति ने हत्या की वारदात स्वीकार की। पूछताछ में अबरार ने बताया कि वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। 28 जनवरी की रात पहले दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद इसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
सोहना में 38 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह निजी कंपनी में कार्यरत था और काफी समय से अपने परिवार के साथ सोहना दौला रोड स्थित एक सोसायटी में परिवार के साथ रह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एमवीएन सोसाइटी के टावर नंबर पांच में रहने वाले 38 वर्षीय भरत ने रविवार सुबह अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर निवासी भरत एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। सुबह जब भरत का शव उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला तो परिवार ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी।



