ग्रेटर नोएडा में थूक लगाकर सेंक रहा था रोटी, वीडियो देख एक्शन में आई पुलिस, होटल पर जड़ा ताला

In Greater Noida, a man was baking rotis by spitting on them, police came into action after watching the video and locked the hotel

दनकौर/ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में दनकौर कस्बा स्थित एक होटल में रोटी पर थूक लगाकर तंदूर में सेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आरोपित रोटी पर थूक लगाता हुआ दिख हो रहा है। उधर, रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में काफी रोष है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही होटल को भी बंद कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
कस्बे के सालारपुर रोड स्थित एक होटल पर काम करने वाले व्यक्ति का रोटी पर थूक लगाकर तंदूर में सेंकने का वीडियो सोमवार रात से वायरल हो रहा है। करीब 37 सेकेंड के वीडियो में आरोपित कई बार रोटी पर थूकता हुआ दिख रहा है। सूचना के बाद आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपित का नाम जाने आलम है, जो जारचा का रहने वाला है।
पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि करीब आठ वर्ष से वह होटल पर तंदूरी रोटी बनाने का काम करता है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी होते ही आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए होटल को भी बंद करा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button