महाकाल के गर्भगृह में राहुल गांधी को नहीं मिली एंट्री, गेट के बाहर से की पूजा

उज्जैन/मध्य प्रदेश। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में चौथा दिन है। मंगलवार को राहुल गांधी ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने के बाद राहुल गांधी महाकाल के गर्भगृह में नहीं जा सके।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर मध्य प्रदेश में हैं। मंगलवार को उनकी यात्रा का चौथा दिन था। वह ब्यावरा, शाजापुर होते हुए उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की लेकिन गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सके। दरअसल, महाशिवरात्री के चलते महाकाल समिति ने यह फैसला लिया है कि किसी को भी गर्भगृह में जाने की इजाजत नहीं है। इसी के चलते राहुल गांधी को महाकाल के गर्भगृह में एंट्री नहीं मिली।
बता दें कि राहुल गांधी के साथ इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ यात्रा के पहले दिन शामिल हुए और इसके बाद मंगलवार को उज्जैन में यात्रा का हिस्सा बने। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने 2 मार्च को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। यह यात्रा ग्वालियर, शिवपुरी, गुना होते हुए उज्जैन पहुंची। यात्रा 6 मार्च तक मध्य प्रदेश में रहेगी और उसके बाद आगे बढ़ जाएगी। इसके पहले राहुल गांधी की यात्रा दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में पहुंची थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button